दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया शादी का कार्ड
नई दिल्ली : आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका दीपिका और रणवीर के फैंस न जाने कब से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है। दोनों की शादी इसी साल 14-15 नवंबर के बीच होगी। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ये शादी कहा से होगी। बहरहाल दोनों के फैंस इस खबर से बेहद खुश है। दोनों की शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। ये कार्ड इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में हैं।